July 28, 2026 3:20 pm

बार एसोसिएशन नगीना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी ने साइबर अपराध के बदलते रूपों और रोकथाम के तरीकों पर जानकारी दी।

नगीना, बिजनौर: आज नगीना बार एसोसिएशन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने अधिवक्ताओं को साइबर अपराध के बदलते रूपों और रोकथाम के तरीकों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीके खोज रहे हैं—कभी दोस्त बनकर, कभी रिश्तेदार बनकर, तो कभी किसी ज़रूरतमंद का रूप धारण कर कॉल या मैसेज कर लोगों से संपर्क करते हैं और अपराध को अंजाम देते हैं।

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि साइबर अपराध रोकने का सर्वोत्तम उपाय सतर्कता और जागरूकता है। यदि समाज को सुरक्षित बनाना है तो हर नागरिक को जागरूक होना होगा।

DSP ने कहा कि “वकील और पुलिस, समाज के वे दो वर्ग हैं जहाँ पीड़ित सबसे पहले पहुँचता है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम स्वयं भी जागरूक रहें और लोगों को भी जागरूक करें।

”कार्यक्रम की अध्यक्षता नगीना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक त्यागी ने की।इस अवसर पर सचिव एडवोकेट नईम अहमद, सीनियर एडवोकेट दीपक बिश्नोई, सीनियर एडवोकेट आरिफ़ खान, एडवोकेट ओवैस मंसूरी सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में बार एसोसिएशन ने DSP अंजनी कुमार चतुर्वेदी का आभार व्यक्त किया और भविष्य में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।

इलाहाबाद हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश: इंश्योरेंस ओम्बड्समैन को समयबद्ध निर्णय का निर्देश

रश्मि खरे एवं अन्य बनाम स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस एवं अन्यWrit-C No. 25522 of 2026निर्णय दिनांक: 08 जुलाई 2026माननीय न्यायमूर्ति अजीत कुमार एवं माननीय

Read More »

इलाहाबाद हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश: बालिग दंपति के शांतिपूर्ण वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप नहीं, जरूरत पड़ने पर तत्काल सुरक्षा देने के निर्देश

प्रयागराज | विधिक संवाददाताइलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि दो बालिग व्यक्तियों ने अपनी स्वतंत्र इच्छा और सहमति से

Read More »